कुम्भ राशि / Aquarius sign

online astrology predictions

कुम्भ राशि / Aquarius sign

भारतीय ज्योतिष मे यह ग्यारहवीं राशि है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है । और इसका चिन्ह कुंभ (घड़ा) है। अगर पश्चिमी ज्योतिष की बात करें अर्थात sun sign की बात करे तो कुंभ राशि का समय काल ( Aquarius sun sign ) 20 जनवरी से 18 फारवरी के बीच आता है। इसे वायु तत्व की राशि माना गया है, और यह एक स्थिर राशि है

कुंभ राशि के प्रमुख गुण
कुंभ राशि के जातक विचारशील, रचनात्मक, और स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग नए नए विचारों में रुचि रखते हैं और सामाजिक और परोपकारी स्वभाव के होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओ को बहुत अधिक व्यक्त नहीं करते। ये लोग बड़े उदारवादी औऱ प्रगतिशील बिचारो के होते है।

कुंभ राशि के लोग अनुसंधान, विज्ञान, तकनीकी, और साहित्य में सफल हो सकते हैं।
ये अपने काम में नवीनता और मौलिकता लाने का प्रयास करते हैं।
अक्सर इनमें नेतृत्व की क्षमता भी देखी जाती है।
ये स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा नियंत्रण पसंद नहीं होता।
रिश्तों में ईमानदारी और मित्रता को अधिक महत्व देते हैं।
इनकी सोच व्यावहारिक और सहायक होती है, जिससे ये अच्छे दोस्त बनते हैं।
कुंभ राशि के जातक धन प्रबंधन में कुशल हो सकते हैं।
ये अपने प्रयासों और रचनात्मक विचारों के जरिए धन अर्जित करते हैं।
कुंभ राशि मानवता और समाज की उन्नति के प्रतीक के रूप में जानी जाती है।
यह राशि भविष्य के विचारों और नए आविष्कारों की ओर संकेत करती है।
शनि ग्रह के प्रभाव के कारण इनकी सोच व्यावहारिक और अनुशासनप्रिय होती है।

कुम्भ राशि वालो के लिए जमुनिया या neelam (नीलम) रत्न धारण करना अच्छा माना जाता है यह रत्न मानसिक शांति और कार्य सफलता के लिए सहायक हो सकता है। साथ ही समाजसेवा और परोपकार के काम इनके लिए उन्नति का मार्ग खोल सकती हैं।
कुंभ राशि के जातक की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति के जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी है। कुल मिलाकर, कुंभ राशि के जातक अपनी स्वतंत्रता, नवीनता, और समाज सेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं।