रुद्राभिषेक और उसका महत्व – रुद्राभिषेक भगवान शिव की परम प्रिय पूजा है या कहे कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को पाने का एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माध्यम है। यह पूजा विशेष रूप से शिवलिंग पर सम्पूर्ण रुद्राअष्टाध्याई के वेद मंत्रों को बोलते हुए जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर या पंचामृत आदि के द्वारा अभिषेक करने की प्रक्रिया है। इसे वैदिक रीति से किया जाता है और यह शिवजी को प्रसन्न करने का और सम्पूर्ण कष्टों को दूर करने का के प्रभावी और शक्तिशाली उपाय है Best Vastu Shastra Consultants
रुद्राभिषेक से लाभ –
रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति, जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक से
नकारात्मक ऊर्जा का नाश और बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। यह मन और आत्मा को शुद्ध करता है। रोगों के नाश का एक अत्युत्तम साधन है।
पापों का क्षय – यह माना जाता है कि रुद्राभिषेक से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और वह मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर होता है।
कष्टों का समाधान – रुद्राभिषेक करने से जीवन में आने वाली बाधाओं, समस्याओं और कठिनाइयों का समाधान होता है।
स्वास्थ्य लाभ – रुद्राभिषेक से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
वैदिक ऊर्जा का संचार – रुद्राभिषेक के दौरान किए गए मंत्रोच्चार और अभिषेक से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो कि वातावरण को पवित्र और शांत बनाता है। Best Vastu Shastra Consultants
रुद्राभिषेक करने की विधि
सामग्री – रोली, मोली, सुपारी नारियल ,लाल कपड़ा पंचामृत , दूध, दही, घी, शहद, चीनी और गंगाजल, बेलपत्र, आक, भांग धतूरा, पान फूल, चावल, बेलपत्र , चंदन, भष्म और भगवान शिव के प्रिय अन्य पदार्थ।
रुद्राभिषेक के प्रकार – अलग अलग कामना के लिए अलग अलग प्रकार से रुद्राभिषेक होते है । जल से अभिषेक मानसिक शांति गृह शांति होती है गाय के दूध से अभिषेक से घर मे शांति आती है पारिवारिक सुख मिलता है दही से अभिषेक, घी से अभिषेक सहद से अभिषेक लक्ष्मी प्राप्ति के लिए होता है गन्ने के रस से भी अभिषेक लक्ष्मी प्राप्ति के लिए होता है ।
सरसो के तेल से अभिषेक करने से शत्रु नाश या कोर्ट कचहरी में जीत के लिए करते है । Best Vastu Shastra Consultants
फलों के रस से अभिषेक-
शिवलिंग पर विभिन्न फलों के रस से अभिषेक करने से जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है जीवन उन्नतिशील और शक्ति से भरपूर होता है।
चंदन से अभिषेक –
चंदन के लेप या चंदन मिश्रित जल से अभिषेक –
यह मानसिक शांति और शीतलता के लिए उपयोगी है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है। Best Vastu Shastra Consultants
सुगंधित जल अभिषेक –
गुलाबजल, केवड़ाजल गंगाजल से मिश्रित सुगंधित जल से अभिषेक किया जाता है। यह सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों के लिए किया जाता है।
द्रव्य विशेष अभिषेक-
विशेष समस्याओं के समाधान के लिए शिवलिंग पर विभिन्न द्रव्य जैसे शक्कर, चावल, तिल, या गुड़ से अभिषेक किया जाता है। Best Vastu Shastra Consultants
पवित्र भष्म अभिषेक –
पवित्र भस्म से अभिषेक किया जाता यह मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है। तांत्रिक पूजा में इसका महत्व है।
मंत्रोच्चार – रुद्राभिषेक के दौरान रुद्राअष्टाध्याई का पाठ होता है जो कि शुक्ल यजुर्वेद के वैदिक मंत्र है अभिषेक के साथ साथ मंत्रोच्चार चलता रहता है शिवलिंग पर विभिन्न पदार्थ चढ़ाकर पूजा की जाती है। इस पूजा को करने से सुख, शान्ति, समृद्धि, आती है और समस्त प्रकार की बीमारियों का नाश होता है यदि महामृत्युंजय मंत्र जप के साथ रुद्राभिषेक भी हो तो बड़े से बड़ा कष्ट भी दूर हो जाता है सबसे अच्छा पंचाक्षरी मंत्र है Best Vastu Shastra Consultants
ॐ नमः शिवाय
Copyright 2024 Tech Alphonic. All Rights Reserved.