राशि चक्र की यह दसवीं राशि है। यह पृथ्वी तत्व एवं चर राशि है और इसका स्वामी ग्रह शनि ( Saturn ) है। मकर राशि का प्रतीक चिन्ह मकर या मगरमच्छ है, जो धैर्य, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है।
मकर राशि की विशेषताएँ
मकर राशि के जातक प्रायः गंभीर, व्यावहारिक, और अनुशासनप्रिय होते हैं। वे अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहते हैं और कठिन से कठिन कार्य करने को भी तत्पर रहते है मेहनत को ही सफलता की कुंजी मानते हैं।
ये लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते है। मकर राशि के लोग अपने करियर और जीवन में ऊंचाइयों को छूने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं।
मकर राशि के जातक धैर्यवान होते है और मित्रभाव से काम करते है
शनि ग्रह का स्वामी होने के कारण, ये लोग अनुशासनप्रिय, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। लेकिन कभी-कभी शनि के प्रभाव से इनका स्वभाव थोड़ा कठोर या रूखा हो सकता है।
मकर राशि के जातक यथार्थवादी और प्रायः भावनाओं से अधिक तर्क पर ध्यान देते हैं।
इस राशि के लोग भरोसेमंद होते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के प्रति वफादार रहते हैं, लेकिन भावनाएं प्रकट करने में थोड़े संकोची हो सकते हैं।
मकर राशि कर्म और मेहनत का प्रतीक है। यह बताती है कि सच्ची सफलता केवल धैर्य और प्रयास से मिलती है।
मकर राशि के लोग अपने जीवन को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से जीते हैं, जिससे वे अपने सभी कार्यों में सफल होते हैं। और साथ ही अच्छे नेतृत्व भी करते है और कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाते है ।
मकर राशि के लिए अनुकूल क्षेत्र –
मकर राशि वाले लोग प्रशासन, प्रबंधन, कानून, वित्तीय क्षेत्र, और निर्माण (architecture) के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यदि शनि ग्रह अनुकूल न हो तो साथ मे शनि ग्रह के अरिष्ट निवारण के लिए या शुभता के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ और शनि के मंत्रों का जाप करें। काली चीज का दान करे , सरसो का तेल दान करे।
एवं अपने कठोर स्वभाव को नरम करने का प्रयास करें और दूसरों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें।
अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सीखें।
मकर राशि वाले जातक जीवन में दृढ़ निश्चय और कठोर परिश्रम के कारण अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम होते हैं।
पश्चमी ज्योतिष के अनुसार मकर राशि – Capricorn sun sign – 22 दिसम्बर से 19 जनवरी तक आती है
Copyright 2024 Tech Alphonic. All Rights Reserved.