सिंह राशि / Leo sign

online astrology predictions

सिंह राशि / Leo sign

भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों में से यह पांचवीं राशि है। इसका प्रतीक चिन्ह सिंह है, और यह राशि सूर्य ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है सिंह राशि अग्नि तत्व राशि है और एक स्थिर राशि है यह राशि ऊर्जा, आत्मविश्वास और जोश से परिपूर्ण होती है।

सिंह राशि के लोग स्वाभाविक रूप से बड़े आत्मविश्वासी होते हैं। वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हैं और नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।
सिंह राशि के लोग बड़े महत्वाकांक्षी होते है बड़े बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं।

यह राशि साहस और निर्भीकता से परिपूर्ण होती है कभी भी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में घबराते नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।
सिंह राशि के लोग दूसरों के प्रति दयालु भाव के होते है ये लोग उदार स्वभाव के होते हैं। वे दूसरों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते है और अपने उपर दूसरे लोगो का विश्वास बनाते है ।

सिंह राशि के लोग दूसरे लोगो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते है और अपनी प्रसंसा सुनना पसंद करते है

नेतृत्व की क्षमता – सिंह राशि के लोग जन्मजात नेता होते हैं। वे किसी भी समूह में नेतृत्व करने का गुण रखते हैं। ये लोग रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। इनमें अभिनय, लेखन, और कला में गहरी रुचि होती है सिंह राशि का संबंध ऊर्जा और प्रेरणा से है। ये लोग सकारात्मकता ऊर्जा से ओतप्रोत होते है ये लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और उन्हें किसी भी कठिनाई से बचाने का प्रयास करते हैं।

सूर्य और सिंह राशि – सूर्य के शासक ग्रह होने के कारण, सिंह राशि वाले चमकदार व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वे खुद को किसी भी परिस्थिति में अपने आप को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

सिंह राशि के लिए लकी रंग सुनहरा, नारंगी, और लाल होता है
लकी दिन: रविवार।

लकी रत्न – माणिक (ruby) अनुकूल राशियाँ: मेष, धनु, वृश्चिक, मीन सिंह राशि के जातकों को ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में अहंकार से बचना चाहिए ।

हमेशा दूसरों की भावनाओं का सम्मान और कभी-कभी दूसरों की बात सुनने का प्रयास करना चाहिए । अपनी ऊर्जा और जुनून को सही दिशा में लगाएं। सिंह राशि आत्मविश्वास, ऊर्जा, और नेतृत्व की परिचायक है। इसे ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार सूर्य सिंह राशि – (sun in lio sign ) में 23 जुलाई से 22 अगस्त तक होता है और इस समय काल के लोग Leo sign (सिंह राशि) वाले कहे जाते है ।