मीन राशि / Pisces sign – भारतीय ज्योतिष और पश्चिमी ज्योतिष दोनों में यह एक महत्वपूर्ण राशि मानी जाती है। यह राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) हैं ।
मीन राशि का चिन्ह (Pisces Symbol) दो मछलियां हैं, जो विपरीत दिशाओं में तैर रही होती हैं। यह चिन्ह एक गोलाकार प्रवाह का प्रतीक है, जो जीवन की भावनाओं और आत्मा के निरंतर चक्र को दर्शाता है। यह राशि बारह राशियों में सबसे अंतिम स्थान पर होती है और इसे संवेदनशीलता, रचनात्मकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है।
मीन राशि की प्रमुख विशेषताएं – मीन राशि के जातक बेहद भावुक और सहानुभूतिपूर्वक दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग बहुत कल्पनाशील होते हैं और कला, संगीत, लेखन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं।
मीन राशि के लोग अक्सर जीवन के गहरे रहस्यों और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते है इस राशि के लोग परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।
इनकी सोच गहरी और जटिल होती हैं, जिसके कारण ये कभी-कभी भ्रमित या निराश महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि के लोग कल्पनाशील होते है अपने आदर्शों और आंतरिक भावनाओं का स्वयं प्रतिनिधित्व करते है।
मीन राशि के लोग सेवा और परोपकारी होते है
जीवन चक्र का अंत – ज्योतिषीय चक्र में मीन राशि जीवन चक्र के अंत का प्रतीक है, जहां व्यक्ति अपनी यात्रा को पूरा करता है और आत्मा को शुद्ध करता है।
समर्पण और प्रेम – ये राशि निःस्वार्थ प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
मीन राशि के जातकों को अपनी कल्पनाओं और भावनाओं पर सदैव नियंत्रण में रखना चाहिए और सदा व्यावहारिकता और संतुलन बनाए रखना चाहिए ।
दूसरों की मदद करते समय अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए अपनी सोच और कार्य सही दिशा में करना चाहिए मीन राशि के लिए अनुकूल राशियां कर्क और वृश्चिक (जल तत्व की अन्य राशियां), जो मीन राशि के साथ गहराई से जुड़ती हैं।
वृषभ और मकर (धरती तत्व की राशियां), जो मीन राशि के भावुक स्वभाव को संतुलित कर सकती हैं।
मीन राशि के लिए शुभ
दिन: गुरुवार
शुभ रंग: हल्का पीला, और सफेद
शुभ रत्न – पुखराज
शुभ अंक – 3 और 7
मीन राशि के जातकों को उनकी संवेदनशीलता और करुणा के कारण समाज में एक विशेष स्थान मिलता है। पश्चमी ज्योतिष के अनुसार मीन राशि ( meen sun sign ) का समय काल 19 फरवरी से 20 मार्च तक होता है
Copyright 2024 Tech Alphonic. All Rights Reserved.